Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जन अधिकार कल्याण समिति द्वारा मतदाता जागरूक के चलते करायी प्रतियोगितायें

जन अधिकार कल्याण समिति द्वारा मतदाता जागरूक के चलते करायी प्रतियोगितायें

प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मान करती जिलाधिकारी नेहा शर्मा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आज नगर के गाॅधी पार्क में जन अधिकार कल्याण समिति द्वारा 2019 मतदाता जागरूक अभियान के चलते कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कया। वही जिलाधिकारी नेहा शर्मा का जन्म दिन भी मनाया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय , तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
जन अधिकार कल्याण समिति के मनोज गुप्ता, अध्यक्ष केशव देव चैसईया की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान 2019 के चलते मेहदी प्रतियोगिता, निबन्घ प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता के साथ दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी नेहा शर्मा का जन्म दिवस के मौके पर केट काटा गया। वही जिलाधिकारी नेहा शर्मा जिला मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वही सभी लोगो को देश के प्रति सतप्रतिशत मतदान करने के लिए लोगो को जागरूक करने की शपथ भी दिलायी। निबन्ध प्रतियोगिता में एमजी कालेज महाविद्यालय की छात्रा छाया शर्मा ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान मुस्कान रामाकान्या स्कूल, तृतीय स्थान अविन्तका एमजी कालेज रही, वही मेहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आईवे की छात्रा उन्नती, एमजी कालेज की छात्रा इला द्वितीय व तृतीय स्थान पर रेवती देवी की छात्रा कु0 शिवानी रही, रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका गुप्ता, शिल्पी राठौर जानवी, आदि गु्रप प्रथम, माया, भूमि, तान्या, मुस्कान, हिमा, गु्रप द्वितीय, मुस्कान, सोना, अंजली, सान्या, नेहा, वंशिका बन्दना आदि ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा।