Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हिन्दी भवन में हुआ गोवंश संरक्षण कार्यशाला का आयोजन

हिन्दी भवन में हुआ गोवंश संरक्षण कार्यशाला का आयोजन

गाय और माता के दूध में पोषक तत्वों का अनुपात लगभग समान: एसडीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अकबरपुर हिन्दी भवन में गोवंश संरक्षण कार्यशाला तहसील अकबरपुर कानपुर देहात द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव, उत्तर प्रदेश गोशाला समिति वासुदेव पटेल ने द्वारा की गयी।
उक्त गोवंश संरक्षण कार्यशाला कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष वासुदेव पटेल ने कहा कि जैसे माॅ अपने बच्चों को सदैव निरोग देखना पसन्द करती है उसी प्रकार गाय भी अपने मूत्र रूपी संजीवनी औषधि से हमारे साध्य और असाध्य सभी रोगों का निदान करती है। उन्होंने कहा कि हमर मां में सबसे बड़ा गुण अपने बच्चों के प्रति वात्सल्य एवं ममता का भाव ही होता है, यही गुण गाय में पूर्ण रूप से प्रकट है।
कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए उप जिलाधिकारी सदर आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गाय के दूध को माता के दूध के बाद सबसे अधिक उपयोगी बतलाया है। गाय और माता के दूध में पोषक तत्वों का अनुपात लगभग समान होता है केवल विटामिन ए कैरोटीन कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम की मात्रा माता के दूध की तुलना में अधिक होती है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से मानव शरीर के लिए परम हितकर है। एक विशेष बात गाय का दूध और मां का दूध समान रूप से दो घण्टे में ही पचता है। उप जिलाधिकारी ने सभी जनों से अपील करते हुए कहा कि गायों को छोडे नही अपने घरों में रखें। उन्होंने कहा कि जानवरों को छोडने से किसानों जिसमें हम आपकी भी फसलों को नुकसान पहुंचाते है। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योतिषना कटियार, अकबरपुर नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी देवहुती पाण्डेय, अकबरपुर बीडीओ बब्बन राय, तहसीलदार अकबरपुर ऋषिकांत राजवंशी, ब्लाक प्रमुख संतोष चौधरी, रजत गुप्ता आदि अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नीतू कटियार द्वारा किया गया।