Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पेपर खराब होने के कारण छात्रा ने लगायी फांसी मौत

पेपर खराब होने के कारण छात्रा ने लगायी फांसी मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र यादव नगर आसफाबाद में छात्रा ने फांसी लगा कर जान देदी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के यादव नगर आसफाबाद निवासी देवेन्द्र सिंह की 17 वर्षीय पुत्री कु0 तृष्टी उर्फ मोना ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों के साथ आस-पास के लोगो की भीड लग गयी। उसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि मोना का एक पेपर फिजिस्क का खराब हो गया था। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया है।