Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आर्दश कुण्ड के दलदल में फंसकर गाय की मौत

आर्दश कुण्ड के दलदल में फंसकर गाय की मौत

क्षेत्रीय पार्षद बैठे धरने पर विपक्ष नेता पार्षद ने कराया धरना समाप्त
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। वार्ड नम्बर 27 के पार्षद हरिओम गुप्ता आर्दश कुण्ड में गिरकर गाय की मौत होने पर आक्रोश में धरना प्रर्दशन करना शुरू कर दिया। वही नगर निगम के विपक्ष के नेता देश दीपक यादव ने मौके पर पहुच कर धरना समाप्त कराते हुए गाय का अंतिम संस्कार कराया।
रविवार की सुबह एक गाय घूमते-घूमते आर्दश नगर स्थित भुजरिया विर्सजन कुण्ड में जाकर गिर गयी। जिसमें दलदल होने के कारण गाय की फस कर मौत हो गयी। जिसकी जानकारी आज सुबह क्षेत्रीय लोगो को हुई जहाॅ गाय को देखने वालों का हुजूम लग गया। उसी दौरान घटना की जानकारी क्षेत्रीय पार्षद हरिओम गुप्ता चटनी को हुई तो वह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुच गये। जहाॅ गाय को मृत देख आक्रोश होकर वह धरने पर बैठ गये। पार्षद ने बताया कि क्षेत्र की समस्यों की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों साथ महापौर नूतन राठौर से कई बार की है। लेकिन उनकी समस्यों की ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। इस तालाम में गिरकर कई लोगो की मौत हो चुकी है। गाय के साथ अन्य पशुओं की मौत होती है। लेकिन इस समस्या की ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। नगर निगम के विपक्ष ने पार्षद देश दीपक यादव के पहुचने पर धरना समाप्त कराते हुए गाय का अंतिम संस्कार कराया गया।