Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 35 करोड़ की लागात से बनेगा आसफाबाद रेलवे ओवर ब्रज

35 करोड़ की लागात से बनेगा आसफाबाद रेलवे ओवर ब्रज

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरानं जनता का उद्बोघन करते मनीष असीजा

पूजन के दौरान हवन करते नगर विधायक मनीष असीजा, पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर जनता
भूमि पूजन के साथ निमार्ण कार्य का हुआ शुभारम्भ
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर विधायक मनीष असीजा, पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर द्वारा आज आसफाबाद रेलवे फाटक के पास ओवर ब्रज बनाने के लिए भूमि पूजन किया। उद्धाटन मौके पर विधायक ने बताया कि लगभग 35 करोडों की लागात से ओवर ब्रज बनेगा। रेलवे विभाग की टीम के साथ निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जिससे आसफाबाद से लेकर मटसैना, फतेहाबाद आगरा के लिए वाहनों का आगमन शुरू हो जायेगा। जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
रविवार की दोपहर नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा आसफाबाद रेलवे फाटक पर विधि विधान से हवन पूजन के साथ 35 करोड की लागात से बनने वाले रेलवे ओबर ब्रज का भूमि पूजन श्रीफल तोड कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर ने की वह कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता सत्यवीर गुप्ता द्वारा किया गया। वक्ताओं ने भाजपा नेता अश्वनी भारद्वाज, समाजसेवी शिक्षण संस्थान के रामनिवास गुप्ता, सुनील शर्मा आदि लोगो ने नगर विकास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा विकास के नाम से पहचाना जाता है। विकास ही पहचान है मनीष असीजा नाम है के नारे चुनाव के साथ आम जनता के बीच सूनने को मिलता है। येसे महान नेता को बीस वर्ष से लगातार सेवा करने का मौका दे रही है। जिसने नगर के विकास में ही भी कमी नही छोडी है नगर पालिका से लेकर विधानसभा तक का सफर जनता द्वारा कराया गया। उसको सर आँखों पर रखते हुए फिरोजाबाद में विकास कार्य कराने के साथ-साथ कथनी करनी की बात को भी सत्य कर दिखाया है। लेकर कालौनी फाटक आसफाबाद फाटक दोनो फाटकों पर ओबर ब्रज बनबाने के लिए काफी प्रयास किया। जो कि आज सफल हो गया। 35 करोड की लागात से आसफाबाद को रेलवे ब्रज लोगो को कुछ ही माह में चलता दिखायी देगा। निर्माण कार्य का आज से शुभारम्भ किया जा रहा है। इस मौके पर व्यापारी नेता रविन्दलाल तिवारी, प्रकाश भारद्वाज, देवेश भारद्वाज युवा संयोजक, राजेन्द्र बोहरे, रूद्रप्रतापसिंह, अमित गुप्ता, धर्मेन्द्र शर्मा , रविन्द्र ढपली, पार्षद प्रमोद राजौरिया, राकेशयादव, प्रेमचन्द्र शंखवार आदि लोग मौजूद रहे।