Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्राथमिक स्कूल पैमेश्वर गेट पर बच्चो की खेल प्रतियोगिता करायी गई

प्राथमिक स्कूल पैमेश्वर गेट पर बच्चो की खेल प्रतियोगिता करायी गई

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। माथुर वैश्य इन्टर नेशनल क्लब महिला तुलसी द्वारा प्राथमिक स्कूल पैमेश्वर गेट पर बच्चो की खेल प्रतियोगिता करायी। जिसमें विजयी बच्चो पुरस्कार दिया गया।
माथुर वैश्य इन्टर नेशलन क्लब महिला तुलसी की अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि बच्चो में छुपी प्रतिभा का निखाने के लिए खेल प्रतियोगिता करायी जा रही है। जिससे बच्चों में छुपी प्रतिभा का निखारा जा सके। इसी क्रम में आज केरम, रस्सा कूद शक्ति प्रर्दशन, खो, बाल का ,खेल कराया गया। जिसमें विजय बच्चो को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सचिव सरिका गुप्ता ने कहा कि तुलसी क्लव द्वारा सामाजिक क्षेत्र से सेवा का कार्य किया जा रहा है। बच्चो को उपहार देकर उत्साह वर्धन से बच्चो आगे बढ़ सकते है। कार्यक्रम के दौरान अनीता गुप्ता, पूर्व सभासद राखी गुप्ता, सरिता गुप्ता, मोहिनी, आदि मौजूद रही।