Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर विधायक मनीष असीजा ने लाखों के विकास कार्य का किया भूमि पूजन

नगर विधायक मनीष असीजा ने लाखों के विकास कार्य का किया भूमि पूजन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर विधायक मनीष असीजा ने आज नगर के कई क्षेत्रों में लाखों की लागात ने विकास कार्य के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद के साथ-साथ भाजपा नेता मौजूद रहे।
नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के चलते त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत विधान सभा फिरोजाबाद के अन्तर्गत इच्छाधिक बौधाश्रम चैराहा से लेकर अम्बेडकर पार्क तक सीसीसड़क निर्माण कार्य लाखों की लागात में कराया जायेग। जिसका आज भूमि पूजन किया गया है। जिससे क्षेत्र की जनता को उबढ़ खाबढ़ सड़क से निकलने में काफी परेशानी होती थी अब निजात मिल सकेगी। बौ़द्वाश्रम के बाद महादेव नगर में विकास कार्य के चलते भूमि पूजन किया गया। जिसमें आन्तरिक गलियों के साथ नाले के किनारे सड़क का निर्माण कार्य कराया जायेगा। वही टापाकला, के साथ सौफीपुर रोड के दोनो ओर इंटर लाकिंग का कार्य किया जायेगा। तीनों स्थानों पर आज नगर विधायक मनीष असीजा ने अपने सहयोगी प्र्रेमचन्द्र शंखवार, पार्षद पूनम शर्मा, के साथ क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।