Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सौतेली सास का गुस्सा मासूम देवर की हत्या कर उतारा

सौतेली सास का गुस्सा मासूम देवर की हत्या कर उतारा

पुलिस ने आरोपी भाभी को भेजा जेल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला करौदा में सौतेली सास की नाराजगी एक महिला ने मासूम देवर की गला दबाकर हत्या करने से तारदी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरतार करने के बाद जेल भेजा है।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला करौदा निवासी श्यामवीर की पहली पत्नी के मारने के बाद दूसरी पत्नी गीता के दो मासूम बच्चे अग्रेश व आठ वर्षीय आकांशू है। जो कि शनिवार को अचानक गायब हो गया, परिजनों ने सोचा कि वह घर के बाहर खेल रहा होगा। देर रात्रि तक वह घर नही आया तो परिजनों को चिन्ता हो गयी। खोजने पर उसका शव सरसों के खेत में पडा मिला। जिसको देख उसके होश उड गये। घटना की जानकारी परिजनों ने इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ करने पर गांव के कुछ लोगो ने बताया कि वह अपनी भारी सावित्री के साथ खेत की ओर गया था। जो कि श्यामवीर की पहली पत्नी का बेटा किशन की पत्नी बतायी थी। पुलिस ने सदेह होने पर कडाई की साथ पूछताछ करने पर पता की सौतेली सास से तंग आकर उसके उसके पुत्री की हत्या कर दी। शव को खेत में ही छोड दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरतार करने के बाद जेल भेजा।