Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर प्राणी उद्यान, के 44 वें स्थापना दिवस आयोजन कल

कानपुर प्राणी उद्यान, के 44 वें स्थापना दिवस आयोजन कल

2017.02.03 01 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना ब्यूरो। कानपुर प्राणी उद्यान, कानपुर के 44 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल दिनांक 04 फरवरी को प्राणी उद्यान, कानपुर के चकोर प्र्रेक्षागृह में आयोजित किया जायेगा। जिसमें कई स्कूलों के बच्चों के लिए फिल्म शो की व्यवस्था की गई है। स्कूली बच्चों के साथ जू फ्रेन्ड्स, मारनिंग वाकर्स आदि भी सम्मिलित होंगे उन्हें कानपुर प्राणि उद्यान के विषय में जानकारी व प्राणि उद्यान की उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान करने के बाद कानपुर प्राणि उद्यान, वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन किया जायेगा इसके बाद निदेशक, कानपुर प्राणि उद्यान द्वारा बच्चों के साथ केक काटकर प्राणि उद्यान की 44वीं वर्षगांठ मनाई जायेगी। आपको बताते चले 1971 में खुला यह चिड़ियाघर भारत के सर्वोत्तम चिड़ियाघरों में एक है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। ’’एलेन फोरस्ट जू’’ जब यह चिड़ियाघर भारत सरकार द्वारा 1971 में खोला गया तो इसका नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया। इसके निर्माण कार्य में २ वर्ष लगे और यह आम लोगों के लिए 4 फरवरी 1974 को खोला गया। यहाँ का पहला जानवर उद्बीलाव था जो की चम्बल घाटी से आया था।