Thursday, April 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अखिलेश यादव ने की प्रत्याशियों को जिताने की अपील

अखिलेश यादव ने की प्रत्याशियों को जिताने की अपील

photo-2फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभायें कर लोगों से सपा के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की बात कही। मुख्यमंत्री ने शिकोहाबाद विधानसभा के नसीरपुर में सबसे पहले जनसभा को संबोधित करते हुये पार्टी की विकासकारी नीतियों का बखान जनता के सामने किया। तो वहीं सपा के पांचों विस के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की। इसके बाद मक्खनपुर चैराहा पर जनसभा को सम्बोधित करते हुये पार्टी प्रत्याशी को बोट देने की बात की।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सपा की सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह महत्वपूर्ण चुनाव है इससे देश की तस्वीर बदलेगी। सपा सरकार ने बच्चों को लैपटाप तथा समाजवादी पेंशन आदि कई योजनायें चलाई है। जबकि भाजपा ने जो वायदा किये उन पर वह खरी नहीं उतरी। नोटबन्दी के बहाने लोगों को लाइन में लगा दिया। उन्होने कहा कि पीएम मोदी ने लोगों के जनधन खातों में 15-15 लाख रूपये देने की बात कही थी लेकिन 15 हजार तक नहीं दिये। कांग्रेस के हाथ आने से साइकिल और तेजी से दौडेंगी। फिरोजाबाद सपा का अपना गढ है। इस अवसर पर सपा महासचिव प्रो रामगोपाल यादव, एमएलसी डा दिलीप यादव, डा असीम यादव, निवर्तमान विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक अजीम भाई, संजय यादव, लाखन सिंह यादव, कान्हा यादव आदि मौजूद थे। जसराना में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा एवं बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाथी जो बैठे है बो बैठे रह गए वहीं खडे है वो खडे रह गए। वहीं अच्छे दिन वालों ने जनता को लाईन में लगा दिया। हालात तो तब बिगडे जब एक महिला ने लाईन में बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने दो लाख रुपए की मदद की। वहीं कहा कि क्षेत्र की जनता के विकास के लिए समर्पित हैं। जसराना के मुस्तफाबाद में आयोजित चुनावी सभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छे दिन वालों ने लाईन में लगा दिया। कहा कि न तो काला धन आया और न हीं खातों में पैसा। लोग लाईन मे ंलगकर ही मर गए। लेकिन केंद्र की सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की। वहीं कहा कि केवल जुमलेबाजी की दम पर प्रदेश में सरकार बनाने की बात कही ंजा रही है। वहीं कहा कि बसपा के हाथी जहां खडे हैं वहीं खडे रह गए। और जो हाथी बैठे है वो बैठे रह गए। उन्होंने कहा कि जेडाझाल परियोजना के किसानों की समस्यायों को हल किया जाएगा। वहीं कहा कि कुछ लोग स्पीयर पार्टी के सिंबल पर चुनाव लडने का कार्य कर रहे हैं अब आपको देखना है कि कितनी दूर तक जाना है। वहीं कहा कि जसराना प्रत्याशी स्वच्छ एवं साफ छवि का है। पहले के विधायक ने क्षेत्र में कार्य कराए या नहीं इस बात का भी पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने बडी मुश्किल से साईकिल को बडी मुश्किल से रोकने का कार्य किया। उन्होंने कहा िक नेताजी के सपनों कोे साकार करने का वक्त है। उन्हेांने कहा कि हर व्यक्ति के पिताजी डांट लगाते है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर नेताजी को सबसे ज्यादा खुशी होगी। समाजवादी आंदोलन को आगे बढाने की जिम्मदारी हम और आप पर है। सभा को सांसद अक्षय यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा की नेता अनीताराजपूत एवं पूर्व विधायक रामप्रकाश ने भी सपा की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री का स्वागत समाजवादियों ने माल्यार्पण के साथ डा. पवार ने चांदी की साईकिल भेंट कर किया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव एवं संचालन माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डा. सनिल कुमार ने किया। सभा में एमएलसी अरविंद यादव, डा. रामपाल सिंह, डा. उमेश चंद्र पवार, अंशुल विक्रम सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एका प्रबल प्रताप सिंह, महेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख मिथलेश यादव, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मसिंह यादव, आदित्य यादव, डा. सुकेश यादव आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।