Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक शहजादे से मां व दूसरे शहजादे से बाप परेशान है-अमित शाह

एक शहजादे से मां व दूसरे शहजादे से बाप परेशान है-अमित शाह

9हाथरस, जन सामना संवाददाता। हाथरस सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आज जिनसभा करने आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यूपी सीएम अखिलेश व राहुल की जोडी पर जमकर बरसे और बोले 2 खूबसूरत शहजादे सुबह निकलते हैं और कहते कि यूपी को बदल देंगे। एक शहजादे से मां परेशान है और दूसरे शहजादे से बाप परेशान है। उ.प्र. विकास में नहीं अपराधों में नम्बर एक बन गया है। कांग्रेस घोटालेबाजों की पार्टी है और अब उ.प्र. में सपा-बसपा का खेल बंद करना होगा। उ.प्र. में लाॅयन एण्ड आॅडर नहीं लो और आॅर्डर दो है। उ.प्र. में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर प्रदेश को समृद्ध बनायेंगे। जले हुए ट्रांसफार्मर रूपी सपा सरकार को अब उखाडकर फेंक दो।
बागला इण्टर कालेज में आज भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी को सम्बोधित करने आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने भारत माता की जय के नारे भीड से लगवाते हुए कहा कि 11 फरवरी को उ.प्र. की जनता तय करने जा रही है कि किसका शासन होगा। आने वाला चुनाव विधायक या मुख्यमंत्री बदलने का नहीं है उ.प्र. के भाग्य को बदलने का चुनाव है। उ.प्र. में 15 साल से सपा-बसपा का खेल चल रहा है और इस खेल ने उ.प्र. को विकास की दौड में पीछे छोड दिया है और 15 सालों में जहां-जहां राज्यों में भाजपा की सरकार है वह सभी राज्य विकास में आगे हैं और यूपी पिछडा रह गया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा-कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहा कि एक ने देश लूट दूसरे ने प्रदेश लूटा है। कांग्रेस के 10 साल की सरकार में घपले खोखले हुए और कांग्रेस वाले भ्रष्टाचार में भी समानता चाहते हैं तभी तो इन्होंने जल, थल व आकाश में भी घोटाले अगस्टा वैस्टलैण्ड हैलीकाॅप्टर, इण्डियन एयरलाइंस, पनडुब्बी और तो और जिसे कोई नहीं चुराता उस कोयला खदानों में घोटाला किया है। इन्होंने 12 लाख करोड के घोटाले किये हैं। श्री शाह ने उ.प्र. की सपा सरकार पर भी जमकर तीखे बाण छोडते हुए कहा कि अखिलेश बाबू अपने उ.प्र. को विकास में नहीं अपराधों में नं. 1 बना दिया है। यहां रोज 13 हत्यायें, 24 बलात्कार होते हैं। उ.प्र. में 2 लाख 78 हजार आपराधिक घटनायें व 200 दंगे हुए हैं। जिस राज्य की कानून व्यवस्था ठीक न हो वहां विकास नहीं हो सकता। श्री शाह ने कहा कि यूपी लाॅयन एण्ड आॅर्डर वही लो और आॅर्डर दो है। अखिलेश सरकार उ.प्र. का भला नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उ.प्र. से सांसद है और वह उ.प्र. परिवर्तन व विकास चाहते हैं और उ.प्र. सरकार को किसानों के लिये 1 लाख करोड रूपये प्रति वर्ष दिये और ढाई साल में ढाई लाख करोड दिये हैं लेकिन कोई विकास नहीं हुआ अगर विकास हुआ है तो सिर्फ सपा के नेताओं का और उन्होंने कोठी बना लीं तथा फाॅरच्यूनर गाडियों में घूमते हैं। श्री शाह ने जनसभा में आव्हान करते हुए कहा कि मोदी सरकार हाईटेंशन लाइन है जिससे ट्रांसफार्मर रूपी लखनऊ की सपा सरकार जल गई है और अब इस ट्रांसफार्मर रूपी सरकार को उखाड फेंक दो और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाओ जिससे उ.प्र. समृद्ध प्रदेश बन सके। सपा-बसपा को मौका दिया, कांग्रेस को 50 साल दिये अब एक बार भाजपा को मौका दे दो हम शिकायत का मौका नहीं देंगे और सभा समाप्ती के बाद सभी लोग अपने 30-30 मित्रों को फोन कर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का अनुरोध करना। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूर्व हाथरस सांसद राजेश दिवाकर ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 11 फरवरी को उ.प्र. का भाग्य बदलना है और केन्द्र सरकार की नीतियों को ध्यान में रखकर हाथरस प्रत्याशी सहित तीनों प्रत्याशियों को जिताना है। ढाई साल के मोदी सरकार शासन में हाथरस जिले में तमाम विकास कार्य हुए हैं। जनसभा को पूर्व सांसद डा. बंगाली सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचन्द्र आर्य, सत्यपाल सिंह मदनावत, विक्रम सिंह जादौन, रामवीर भैयाजी, डा. उमाशंकर लाॅर्ड साहब, सादाबाद प्रत्याशी प्रीति चैधरी, पूर्व विधायक लहटू ताऊ, बासुदेव माहौर आदि ने भी सम्बोधित किया। मंचासीन सांसद राजेश दिवाकर पूर्व मंत्री डा. रामबाबू हरित, जिला प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, पूर्व सांसद डा. बंगाली सिंह, पूर्व विधायक राजवीर पहलवान, पूर्व चेयरमैन रमेशचन्द्र आर्य, पालिकाध्यक्ष डौली माहौर आदि थे। जनसभा की अध्यक्षता बौ. ब्रजलाल शर्मा ने व संचालन रमेशचन्द्र आर्य, हेमेन्द्र शर्मा, संजय सक्सैना व जिला महामंत्री डा. एस.पी.एस. चैहान ने किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन पर हैलीपैड पर जहां भाजपाईयों द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत किया वहीं मंच पर भी उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर मोरमुकुट गुप्ता, डा. राजेश कुमार सिंह, सुनीत आर्य, नारायनलाल, प्रेमबिहारी चटर्जी, रामू माहेश्वरी, राजपाल दिसवार, धीरेन्द्र सिंह चैहान, मूलचन्द्र वाष्र्णेय, गौरव आर्य, भूरा पहलवान, देवेन्द्र शर्मा, अविनाश तिवारी, सुभाष सेंगर, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, धीरज जैन, विवेक गुप्ता, श्याम अग्रवाल, दीपक वाष्र्णेय, श्रीमती अखिलेश गुप्ता, ऊषा देवी, संध्या आर्य, सुनीता मिश्रा, लवकुश शर्मा, विश्वनाथ आर्य, आदर्श माहेश्वरी, नन्दनी देवी, अशोक अग्रवाल, नमेश चन्द्र वाष्र्णेय, अशोक गोला, अंशुल सेंगर, यतेन्द्र वाष्र्णेय, शिवशंकर गुलाठी, प्रमोद मदनावत, सुमित शर्मा, कामना शर्मा, प्रेमपाल सोलंकी, विपुल सिंघानिया, रीता मिश्रा, सुनीता माहौर, चै. रामकुमार वर्मा, गोविन्द्र वाष्र्णेय, मोहन पंडित, वैभव गौतम, आशीष गोयल, सुरेश चैधरी, नवीन शर्मा, मोनू राना, मुकेश पौरूष, अंकित बंसल, ठा. रवेन्द्र सिंह सेंगर, डा. मोहन सिंह, यशपाल भाटिया, विवेक वाष्र्णेय, प्रफुल्ल वाष्र्णेय, मुवीन खान, मुकेश कौशिक, संजय शर्मा, डा. राजीव सिंह, कन्हैयालाल वाष्र्णेय, बाला शर्मा, प्रभा सिंह, लीलावती पुण्ढीर थी।