Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रदेश को बेबकूफ बनाने निकले दो शहजादे- अमित शाह

प्रदेश को बेबकूफ बनाने निकले दो शहजादे- अमित शाह

04 firojabad 02एक से मां तो दूसरे से पिता परेशान
अमित शाह ने सिरसागंज में साधा सपा-गठबंधन पर निशाना
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अखिलेश यादव यूपी की जनता को बेवकूफ बनाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं दो शहजादों से दो लोग खासे परेशान हैं। एक बेटे से मां परेशान है तो दूसरे से बाप परेशान है। वहीं दोनों शहजादों ने अब यूपी की जनता को परेशान करने के लिए जुगलबंदी शुरू की है। लेकिन यूपी जनता अब परिर्वतन चहाती है। इस लिए मतदाताओं ने यूपी में भाजपा को जीताने का संकल्प लिया है। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सिरसागंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। सपाई गण सिरसागंज में चुनावी सभा करने आए अमित शाह के निशाने पर खास तौर पर सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे। अपने भाषण की शुरूआत से ही अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि आगामी प्रथम चरण के मतदान से ही सपा प्रत्याशियों का खेल खत्म हो जाएगा। और यह परिर्वतन सिरसागंज में भी दिखेगा। उन्होंने कहा कि गत पांच साल तक यूपी में भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार और भूमाफियों के काले कारनामों पर पर्दा डालने के इरादे से मुख्यमंत्री खुद को बदलने की बात करते नजर आ रहे हैं। आंकडे बताते हुए अमित शाह ने कहा कि यूपी में प्रतिदिन 24 रेप,13 हत्याएं और पांच सौ से ज्यादा संप्रदायिक दंगे हो चुके हैं। और जब चुनाव का वक्त आया तो सपाई कुनबे में आपसी विवाद का नाटक चल रहा है। वहीं कांग्रेस सपा गठबंधन पर तंज कसते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक शहजादे ने देश लूटा तो दूसरे ने प्रदेश लूटा। सपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि गत पांच वर्ष पहले जिस जाति विशेष का मकान कच्चा हुआ करता था। उसी जगह पर और उसी व्यक्ति के टूटे फूटे मकान की जगह आलाीशान कोठी नजर आती है। यही नहीं। सपा के गुंडे अब लाखों की कीमत वाली इनोवा जैसी कारों में घूमते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर पशुओं के कत्लखानों पर रोक लगाने के साथ ही लैपटाॅप और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नौजवानों की जाति पूछकर नहीं सभी को लाभ और सभी का विकास के फार्मूले पर दिया जाएगा। वहीं किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य दिलाने का काम सबसे पहले होगा। चुनावी सभा के दौरान सिरसागंज से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह, पूर्व सांसद प्रभूदयाल कठेरिया,भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, श्रीमती सुमन चतुर्वेदी सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। संचालन अश्वनी भारद्वाज ने किया।