Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लिया पांचों विस का जायजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लिया पांचों विस का जायजा

2017.02.07.2 ssp sk chittodiकहा-हरीशंकर तिवारी दिन रात प्रत्याशी संग जुटे
बोले-कार्यकर्ताओं के सम्मान का रखा जायेगा ख्याल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं आगरा मंडल प्रभारी सूरज सिंह यादव ने आयोजित वार्ता के दौरान बताया कि सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने आये थे। पांचों विस क्षेत्र में उनके पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी मेहनत से गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिये जुटे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि वे प्रत्याशियों के जनसंपर्क में भी गये थे। वहां भी स्थिति ठीक मिली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी फिरोजाबाद सदर सीट प्रत्याशी के साथ दिन रात सभाओं में साथ रहते हैं। हाईकमान के निर्देशों का अच्छे से पालन हो रहा है। जब पूछा गया कि गठबंधन से कई मायूस कांग्रेसियों ने पार्टी को छोड़ा तो कुछ निर्दलीय मैदान में हैं, ऐसे में पार्टी किस तरह कांग्रेसियों को एकजुट करेगी। साथ ही जिन जिलों में प्रत्याशी नहीं उतारे गये उनके लिये क्या योजना है। इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान रखा जायेगा। पार्टी हाईकमान को इससे अवगत करा दिया गया है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन हुआ तो जिले के कांग्रेसियों में किसी पुराने कांग्रेसी को टिकट मिलेगी क्या पर बोले अभी समय है, आगे की स्थिति देखकर जो हाईकमान आदेश करेंगे उसका पालन किया जायेगा। साथ ही कहा कि जिस तरह से सपा-कांग्रेस गठबंधन में जोश दिख रहा है उससे पता चलता है जनता को अखिलेश यादव और राहुल गांधी का ये साथ पसंद है और यूपी में गठबंधन की विजय पताका फहरायेगी। वार्ता के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी आदि उपस्थित रहे।