Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा के पास नहीं कोई मुख्यमंत्री का चेहरा-अखिलेश यादव

भाजपा के पास नहीं कोई मुख्यमंत्री का चेहरा-अखिलेश यादव

akhileshपीडी जैन काॅलेज में मुख्यमंत्री ने प्रत्याशियों को जिताने की अपील
कहा-थोड़ी बुराई है करेंगे आने वाले समय में दूर
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अजीम भाई तो जीतेंगे ही, फिरोजाबाद के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सपा प्रत्याशी भी जीतेंगे। जनता ने यह भरोसा दिलाया है। जिस तरह से विकास हुआ है एक बार और मौका मिलेगा मो समाजवादी पार्टी भरोसा दिलाती है सांसद अक्षय यादव और सपा खूब विकास करायेगी। समाजवादी लोग और जनता जोश और उत्साह से साइकिल चलाते हैं तो हैण्डिल से हाथ छोड़कर भी चला लेते हैं अब तो कांग्रेस भी साथ है। दुविधा थी वो खत्म हो गयी कांग्रेस के साथ आने से। ये वक्तव्य मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नगर के पीडी जैन इंटर काॅलेज में आयोजित जनसभा के दौरान सपा सदर सीट से प्रत्याशी अजीम भाई के समर्थन के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आज 108, 102 एंबुलेंस को आप बुलाते हैं तो वो तुरंत आती हैं। पुलिस के लिये डायल 100 जारी किया है। थोड़ी बुराई है आने वाले समय में उसे भी दूर करेंगे। बीजेपी वाले बतायें उनकी कौन सी एंबुलेंस आती है। अच्छे दिन के बहाने पांच सौ और हजार के नोट भी बंद कर दिये। नोटबंदी में कईयों की जान गयी। तब सपा ने उनके परिवारों को दो दो लाख रूपये दिये। लाइन में लगने के दौरान एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया, बैंक वालों ने उसका नाम खजांची रख दिया। तब सपा नेताओं ने उसके घर जाकर मदद की। काले धन पर कहा कोई भी पैसा काला धन नहीं होता। हमारा आपका लेन देन काला सफेद होता है। भाजपा ने व्यापारियों, किसानों को संकट में डाला है। प्रधानमंत्री ने कहा स्केम से बचाना है, जिसमें उन्होंने एस फोर सपा, सी फोर कांग्रेस ए फोर अखिलेश और एम फाॅर मायावती को भी जोड़ लिया। हमने भी स्केम से बचाना जिसमें एस फोर सेव, सी फोर कंट्री ए फाॅर अमित शाम और एम फोर जानते हैं। उन्होंने कहा भाजपा कहती है समाजवादियों ने कोई काम नहीं किया, हम कहते हैं पीएम अगर एक्सप्रेस वे की सड़क पर एक बार चल लें तो वे खुद भी अपना वोट सपा को देने का मन बनायेंगे, इतना विकास कराया है। वहीं भाजपा के सपा में पांच पांच मुख्यमंत्री के जबाव में कहा अपनी पार्टी में वे चेहरा हैं लेकिन उनके पास तो कोई चेहरा ही नहीं। अंत में उन्हांेने जनता को संबोधित करते हुये कहा एक बार हमारी फिर मदद कर दो, समाजवादी की सरकार बनवा दो, ये चुनाव अजीम भाई का नहीं, हमारा है। इससे पूर्व उनका स्वागत एमएलसी असीम यादव, डा. दिलीप यादव, कांग्रेस नेता अतुल चतुर्वेदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने मंच पर किया। मंच पर फिरोजाबाद सदर सीट से प्रत्याशी अजीम भाई, शिकोहाबाद प्रत्याशी चैधरी संजय यादव, सांसद अक्षय यादव, विन्नी मित्तल, खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, शाहिद अंसारी, अरूण जैन पीली कोठी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व वे टूण्डला जनसभा को संबोधित करके आये थे।