Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पेड़ लगाकर प्रत्येक वर्ष उनका जन्मदिवस मनाने वाली आकाँक्षा का डीएफओ ने उत्साहवर्धन किया

पेड़ लगाकर प्रत्येक वर्ष उनका जन्मदिवस मनाने वाली आकाँक्षा का डीएफओ ने उत्साहवर्धन किया

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। मैथा तहसील क्षेत्र के ग्राम टिकरी में एक सौ पेड़ लगाकर प्रत्येक वर्ष उनका जन्मदिवस मनाने वाली ’अंतरराष्ट्रीय गाँधी पर्यावरण योद्धा पुरस्कार’ विजेता आकाँक्षा उर्फ शिखा सिंह का उत्साहवर्धन करने हेतु डीएफओ ललित कुमार (कानपुर देहात) ने स्वयं पधारकर शिखा का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह पर्यावरण की दिशा में अत्यन्त सराहनीय कार्य है। इससे जनजीवन को प्राणवायु मिलेगी। अधिकारी महोदय द्वारा गाँव के लोगों को इस दिशा में जागरूक भी किया गया तथा उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि सभी लोग पेड़ो की देखभाल पुत्र समान करें। शिखा सिंह द्वारा चलायी जा रही इस मुहिम को गति प्रदान करने हेतु डीएफओ द्वारा निःशुल्क पेड़ देने का वादा भी किया गया। इसी क्रम में शिखा सिंह द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया। इस शुभ अवसर पर रेंजर अरविन्द शुक्ला ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए लोगों को जागरूक किया।