Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा आज से

श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा आज से

फिरोजाबाद। विश्व चेतना चैरिटैबल संस्था के द्वारा गांव ढकपुरा में 23 जून से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी भव्य कलश यात्रा शिवमंदिर से धूमधाम के साथ निकाली जायेगी।
विश्व चेतना चैरिटैबल संस्था के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र चैहान एवं व्यवस्थापक देवेन्द्र चैधरी ने बताया कि रविवार 23 से 29 जून तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 51 युवतियां सिर पर मंगल कलश धारण कर चलेगी। श्रीमद भागवत कथा का गुणगान परिवार के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता स्वामी विष्णु चेतन महाराज द्वारा किया जायेगा। कथा में परीक्षत आर. के. यादव प्रधान सह पत्नी रहेंगे। वार्ता के दौरान अनिल यादव विजय यादव, विपिन पटेल आदि मौजूद रहे।