Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेकाबू बोलेरो ट्रक से टकराई, सात यात्री घायल

बेकाबू बोलेरो ट्रक से टकराई, सात यात्री घायल

शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के अन्तर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खम्बा नम्बर 61 के समीप के सुबह के समय चीख पुकार मच गयी। जब एक बोलेरो कुशीनगर से यात्रियों को लेकर आगरा जा रही। शनिवार सुबह के सवा सात बजे के करीब पहुॅची ही थी कि बोलेरो कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी भी मौके पर पहुॅच गये। घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार की सुबह साढे सात बजे कुशीनगर से यात्रियों को लेकर बोलेरो संख्या यूपी 50एएफ-3534 आगरा जा रहे थे। जैसे ही बोलेरो कार थाना नसीरपुर क्षेत्र के खम्बा नम्बर 61 पर पहुॅची ही थी कि चालक की झपकी लग गयी। कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। कार में सात लोग सवार थे। हादसे के बाद कार में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई और सभी यात्री कार से बाहर निकलने लगे। हादसे में कार में सवार सात यात्री घायल हुए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और यूपीडा के कर्मचारियों ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि तीन बच्चों को कोई भी चोट नहीं आयी।यह हुये घायल
कार और ट्रक हादसे में बोलेरो कार में सवार यात्रियों में जो लोग संयुक्त चिकित्सालय आए उनमें चालक निजामुद्दीन अन्सारी (22) पुत्र एनुल निवासी लक्ष्मीपुर कुशीनगर व कुलसुम (60) पत्नी इकबाल अहमद, शबाना खातून (33) पत्नी साहिन अहमद, फरहान अहमद (15) पुत्र साजीर अहमद निवासी धनरी पोस्ट छकोनिया थाना कुबेर कुुशीनगर शामिल हैं। जिसमें तीन बच्चों के कोई भी चोट नहीं आयी।