Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » क्रातिकारी मंगल पांडे की प्रतिमा नगर निगम में वर्षों से फांक रही धूल

क्रातिकारी मंगल पांडे की प्रतिमा नगर निगम में वर्षों से फांक रही धूल

जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा को लगवाने का नहीं किया प्रसास
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय सवर्ण महासभा की एक बैठक कैम्प कार्यालय मुहल्ला दखल कोटला रोड पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय एवं संचालन जिलाध्यक्ष ठा. मोहन सिंह चौहान ने किया। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश को आजाद कराने वाले क्रातिकारी मंगल पांडे की प्रतिमा नगर निगम में वर्षो से धूल फांक रही है। शासन-प्रशासन के किसी भी प्रतिनिधियों ने अभी तक क्रांतिकारी मंगल सिंह की प्रतिमा को लगवाने का प्रयास नहीं किया गया। बैठक में हिर्देश शर्मा, सौरव लहरी, ठा. मनोज सिंह, एसके भटनागर, विनोद दीक्षित, अशोक शर्मा, दिव्यकांत शर्मा, शांतनू शर्मा, अशोक गर्ग, आलोक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।