Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बोल बम काँवरिया संघ करारी का जत्था कल होगा रवाना

बोल बम काँवरिया संघ करारी का जत्था कल होगा रवाना

डीजे की धुन में सैकड़ो काँवरिया जायेंगे बाबा बैद्यनाथ (देवघर)
करारी/कौशाम्बी, जन सामना ब्यूरो। सावन शुरू होते ही कौशाम्बी जिले से जाने वाले कांवरियों का जत्था सभी नगर व गाँवो से रवाना होने लगा शिव भक्त इसी क्रम मे करारी नगर व आस पास के गांवो का पहला जत्था हर साल की तरह इस बार भी कल 18 जुलाई दिन वृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे रामलीला मैदान से डीजे व बैण्ड बाजा के साथ नगर भ्रमण करते हुए प्रयागराज रामबाग स्टेशन के लिए होंगे रवाना वहां से सुल्तानगंज पहुंचकर माँ गंगा जी के जल को कंधे पर रख के 115 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करने के बाद बाबा बैधनाथ के शिवलिंग पर जल चढ़ाएंगे। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुसार करारी थाना अध्यक्ष ने कांवरियों की सुरछा व्यवस्था के सारे इंतजाम कर लिए है व करारी के नगर पंचायत अध्यक्ष ने कांवरियों के गुजरने वाले रास्ते की भी साफ सफाई का आदेश कर्मचारियो को दिया है ये जानकारी काँवरिया संघ के अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरवानी ने दिया है।