Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जायन्ट्रस ग्रुप आॅफ फिरोजाबाद महिला शाक्ति ने किया तीज मेले का आयोजन

जायन्ट्रस ग्रुप आॅफ फिरोजाबाद महिला शाक्ति ने किया तीज मेले का आयोजन

तीजे मेले का अवलोकन करती महापौर नूतन राठौर साथ में महिला शक्ति की पदाधिकारी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जायन्ट्स गु्रप आॅफ फिरोजाबाद महिला शाक्ति के द्वारा नगर के फिरोजाबाद क्लब में एक भव्य तीज मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन महापौर नूतन राठौर द्वारा फीता काटकर किया गया। मेले में आगरा, मथुरा, लखनऊ, दिल्ली आदि स्थानों पर आये लोगो ने अपनी स्टाॅल लगाई। वही मनोरंजन के लिए खेल के साथ चाट पकडों का आनन्द लिया गया।
महिला शक्ति की अध्यक्षा वर्तिका जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रर्दशनी लगायी गयी है। जिसमें महिलाओं द्वारा अपने साथ से बनायी वस्तुओ को बेचा जा रहा है। जिससे धन अर्जित किया जा सके। इस धन के माध्यम से ही गरीब असाहय लोगो की सहायता की जायेगी। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में धन का व्यय किया जायेगा। कार्यक्रम सुबह से सांय तक चला। प्रर्दशनी के दौरान होम डेकोरेशन, राखियां बेडशीट, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, लखनवी सूट, कानपुर के प्रसिद्ध मोजरी, सिल्क सूट, पर्स, आदि स्टाॅल लगाई गयी थी। वित्त निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने कहा कि लोगो ने कार्यक्रम के दौरान जमकर सामान खरीदा। मौजूदा लोगो ने यूनिट डारेक्टर सौम्या चैहान, सरिता मित्तल, अनिल मित्तल, विवेक माथुर, अशोक खुराना, पूनम गुप्ता, मिथलेश शर्मा आदि मौजूद रही।