Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कारगिल शहीद हेमसिंह यादव की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कारगिल शहीद हेमसिंह यादव की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कारगिल शहीद हेमसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हिंदू एकता मंच के पदाधिकारी

फिरोजाबाद। हिंदू एकता मंच के द्वारा शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस की 20 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कारगिल पैट्रोल पंप एका में अमर शहीद नायक हेमसिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रंदाजली अर्पित की।
हिंदू एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर अरोरा के नेतृत्व में शुक्रवार को मंच के कार्यकर्ता अमर शहीद हेम सिंह यादव की प्रतिमा स्थल पर जाकर माल्यार्पण कर श्रंदाजली अर्पित की। वहीं शहीद के परिजनों से भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर अरोरा ने कहा कि यह दिन अपने देश के वीर शहीदों के बलिदान पर गौरवान्वित होने एवं उन्हें स्मरण करने का है। कार्यक्रम में गौरव शर्मा, राहुल गुप्ता, बजरंग दल विभाग सह संयोजक लालू चैधरी, धर्मेन्द्र रावत, राहुल यादव, मोनू चैहान, सत्यप्रकाश स्वर्णकार, शिवमोहन स्वर्णकार, सौरभ जोशी, आदि मौजूद रहे।