Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गौ सेवकों को मिली नई पहचान, अब आई कार्ड व टीसर्ट में दिखेंगे गौ सेवक

गौ सेवकों को मिली नई पहचान, अब आई कार्ड व टीसर्ट में दिखेंगे गौ सेवक

कानपुर देहात। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सरवनखेडा विकास खण्ड के ग्राम करसा व बिलसरायां के गौआशय स्थलों पर कार्य कर रहे करीब दो दर्जन गौ सेवक को परिचय पत्र व दो-दो टीसर्ट भेट की तथा अच्छा कार्य करने पर एक गौ सेवक को पुरस्कृत भी किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि गौ आशय स्थलों पर अच्छा काम करने पर और आगे भी पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने सभी से उन्होंने कहा कि मन लगाकर अपने अपने कार्योध्दायित्वों का निर्वहन करे और जो जिम्मेदारी दी जाये उसे पूरा करें। उप जिलाधिकारी अकबरपुर आनन्द कुमार सिंह ने अवगत कराया कि अकबरपुर तहसील के अन्तर्गत सभी गौ आशय स्थलों में प्राइवेट तौर पर लगे लोगो को गौ सेवकों को परिचय पत्र व दो-दो टीसर्ट दी गयी है।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, वित्त एवं राजस्व साहब लाल, उप जिलाधिकारी सदर आनन्द कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सनवनखेडा अशोक कुमार, ईओ अकबरपुर देवहूती पाण्डेय, करसा प्रधान डा0 संजय सिंह, रायपुर महेश तिवारी, प्रधान फत्तेहपुर रोशनाई राजेश सिंह व गौ सेवकगण में विनय प्रताप सिंह, तुलसी, सोमशशी, रूस्तम खा आदि करीब दो दर्जन गौ सेवक मौजूद रहे।