Sunday, April 6, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मिस्ड कॉल से दिलाई भाजपा की सदस्यता

मिस्ड कॉल से दिलाई भाजपा की सदस्यता

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व कानपुर ग्रामीण की जिला प्रभारी बीना आर्या, जिला महामंत्री कानपुर नगर के प्रवासी पवन प्रताप सिंह जिला महामंत्री किसान मोर्चा श्री कृष्ण मिश्रा जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा दिनेश यादव जिला मंत्री राजेश साहू मीडिया प्रभारी उमेश द्विवेदी के साथ घाटमपुर विधानसभा के बरीपाल, घुघवा नौरंगा,पतारा के सभी बूथों पर जाकर मिस्ड काल द्वारा सदस्यता दिलाई गई। घाटमपुर में विशेष समूह सदस्यता के अंतर्गत ठेलिया वालों को पार्टी की धारा से जोड़ने का काम किया गया। इस अवसर पर वीरेन त्रिवेदी इरफान फैयाज शोएब सलीम शमी अहमद बाबू जफर अशोक आदि लोग मौजूद रहे।