Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चौ. प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित

चौ. प्रताप सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित

हाथरस जन सामना संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्व. चौ. प्रताप सिंह की 11 वीं पुण्यतिथि आगरा रोड स्थित श्री राधाकृष्ण कृपा भवन में ओमशंकर पचैरी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर स्व. चौ. प्रतापसिंह के छविचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये तथा चौ. प्रताप सिंह स्मृति सम्मान से पं. केशवदेव शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काव्यमयी श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हरीश कुमार शर्मा एड. की अध्यक्षता में किया गया। अतिथियों का सम्मान स्व. चौ. प्रताप सिंह के सुपुत्र अमृत सिंह पौनियां ने किया। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने कार्यक्रम अध्यक्षों का सम्मान किया। आशुकवि अनिल बौहरे ने संचालन करते हुये पिता के महत्व को इस प्रकार निरूपित किया-पिता से अपना हाल जो छिपाता, वो खुद ही छिप जाता है, पिता का आशीष इतिहास पुरूष बनाता है।
अब्दुल सलाम गौरी, मनु दीक्षित, अशोक हंगामा, ब्रजमोहन शर्मा, राजेश शर्मा तोछीगढ़, भोजराज सिंह भोज दरियापुर, चांद हुसैन कैलोरा, रामजीलाल शर्मा शिक्षक, बासुदेव उपाध्याय, रामभजनलाल, देवीसिंह निडर, प्रभूदयाल दीक्षित, सुरेशचन्द्र शर्मा आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर काव्य पाठ किया। वक्ताओं ने चौ. प्रताप सिंह को दानवीर, कर्णवीर, राष्ट्र भक्त समाजसेवी तथा मंत्री पद ठुकरा कर कांग्रेस को समर्पित ईमानदार व्यक्तित्व का धनी बताया। वक्ताओं में एन.पी. पिप्पल, रूपराम शर्मा, जयशंकर पाराशर, ऋषि कौशिक, डा. जितेन्द्र शर्मा, कबाड़ी बाबा, अजय गौड़, डा. गोला, राजपाल सिंह पूनियां, राजू नेता, अनुज संत, सत्यप्रकाश रंगीला, ललतेश गुप्ता, रमन गुप्ता, आकाश पौरूष, मधुर मनोहर शर्मा, संजय कप्तान आदि थे।इस अवसर पर बी. एल. अग्रवाल, महेन्द्र कुमार जैन, महेन्द्र सिंह, कन्हैयालाल, आनन्द कुमार, चन्द्रप्रकाश पुलन्द, जगदीश प्रसाद, सत्यप्रकाश गुप्ता, दाऊदयाल गुप्ता, पन्नालाल, महेशचन्द्र जैन, विजेन्द्र सिंह, रामब्रज एड., गोवर्धनदास वर्मा, बोधपाल सिंह, महावीर सिंह, राजकुमार पचैरी, सिंगल सिंह, मोहनलाल वर्मा, वी.पी. सिंह, दिनेशचन्द शर्मा, बिहारीलाल कुलश्रेष्ठ, रामप्रकाश शर्मा, मुरारीलाल गौतम, जे.पी. अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, वृन्दावन बिहारीलाल, सतीश कुमार उपाध्याय, जयनारायन शर्मा, छीतरमल शर्मा, रिषी शर्मा, सुनील दीक्षित आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की व्यवस्था संजय कप्तान, नवल-कपिल नरूला, भूरा उपाध्याय आदि ने की। विधानसभा चुनाव में बूथ इंचार्ज तथा वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान कांग्रेस कमेटी के शहराध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। अंत में सभी का आभार अमृतसिंह पौनियां ने प्रगट किया।