Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में लगी महिला को गोली

संदिग्ध हालत में लगी महिला को गोली

photo-2 (5) copyपति पर गोली मारने का लगाया आरोप, दो वर्ष से रह रही है मायके
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के बघेल कॉलोनी में एक महिला ने पति पर गोली मारने का आरोप लगाया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विगत दो वर्ष से महिला अपने मायके रह रही है।
थाना उत्तर क्षेत्र के बघेल कॉलोनी निवासी सुरेन्द्र सिंह की 23 वर्षीय पुत्री पूजा पत्नी किशोर राठौर आज सुबह घर से किसी काम के लिए बाहर जा रही थी। उसी दौरान पीछे से उसके पति ने गोली मार कर घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुन कर क्षेत्र में हडकम्प मच गया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां घायल पूजा ने बताया कि उसकी शादी पिता ने विगत तीन वर्ष पूर्व इटावा निवासी किशोर राठौर के साथ की थी, शादी के कुछ माह बाद ही दोनो लोगों के मध्य विवाद हो गया। उसके बाद दो वर्ष से वह अपने मायके बघेल कॉलोनी पिता सुरेन्द्र के पास रह रही है। आज सुबह उसके पति ने घर आकर अचानक घर के बाहर निकलते ही गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गयी, पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने महिला को उपचार व डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।