Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने वृहद गौ संरक्षण केन्द्र गुर्दही बुजुर्ग का किया उद्घाटन

राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने वृहद गौ संरक्षण केन्द्र गुर्दही बुजुर्ग का किया उद्घाटन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश शासन के राज्यमंत्री इलेक्ट्रानिक तथा सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह व जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सिकन्दरा में वृहद गौ संरक्षण केन्द्र गुर्दही बुजुर्ग का फीताकाटकर उद्घाटन व लोकार्पण किया तथा वृक्षारोपण भी किया।
राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि जो क्षेत्र में आवारा गाय, बछडे घूम रहे है उन्हें अब इस गौ संरक्षण केन्द्र में रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि यहां चार टीन शेड, भूसा, पानी, चारा, रोशनी आदि की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केन्द्र बहुत ही अच्छा बनाया गया है अब किसानों को जो उनकी फसल चर के नष्ट कर देते थे अब यहां के किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न रहेगी तथा आवारा घूम रहे गाय, बछडे लाकर गुर्दही बुजुर्ग केन्द्र में रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश है कि सभी जगह गौ संरक्षण केन्द्र बनाकर आवारा पशुओं को रखा जाये। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है। किसी के साथ भेद भाव नही किया जा रहा है। उन्होेने कहा कि मैं मंत्री बन गया हूॅ लेकिन हमेशा आप लोगों के साथ रहूंगा और समस्यायें सुनकर उनका निदान कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस गौ संरक्षण केन्द्र में सभी ग्राम प्रधान, ग्राम सभा के लोगों का सहयोग भी चाहिए इस पुनीत कार्य एवं गौ सेवा में सब लोग आगे बढ़कर हाथ बटाये।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में बडे छोटे 36 गौ संरक्षण केन्द्र चल रहे है। उन्होंने कहा कि शासन के सख्त निर्देश है कि आवारा पशुओं के लिए गौ संरक्षण केन्द्र बनाये जाये तथा जो सडकों आदि में आवारा गाय, बछडे आदि घूमते है उन्हें रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि यहां के लोग गौ संरक्षण में अपनी पूरा सहयोग दे तथा गौ संरक्षण केन्द्र को सफलता पूर्वक चलाये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरा, बीडीओ आदि क्षेत्रीय जन आदि उपस्थित रहे।