Saturday, March 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर आयुक्त के निर्देशन में चला अतिक्रमण एवं प्रतिबंधित पाॅलीथिन अभियान, टीम ने बसूला जुर्माना

नगर आयुक्त के निर्देशन में चला अतिक्रमण एवं प्रतिबंधित पाॅलीथिन अभियान, टीम ने बसूला जुर्माना

फिरोजाबाद। नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को प्रतिबंधित पोलीथिन कैरी बैग, प्लास्टिक और थर्माकोल से बनी डिस्पोजल साम्रगी के विक्रय, भण्डारण पर रोक लगाने के लिए नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर संबंधित से जुर्माना बसूला।
प्रवर्तन दल एवं नगर निगम अधिकारियों के संग नगर निगम सीमान्तर्गत जलेसर रोड ककरऊ कोठी, सब्जी मण्डी आदि क्षेत्रों में पाॅलीथिन कैरी बैग, प्लास्टिक और थर्माकोल अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 800 ग्राम प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री जब्त की गई। जिसमें मौके पर संबंधित दुकानदारों के चालान कर कुल आठ हजार रूपए शमन शुल्क बसूला गया। वहीं टीम ने सत्यनगर की पुलिया स्थित नाली पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें कृष्णकांत पुत्र रामनारायन सिंह से दो हजार रूपये शमन शुल्क बसूला। टीम में दलवीर सिंह जेडएसओ, राजकुमार लवानियां, अरविंद भारती, जितेन्द्र कुमार, सुदेश यादव, श्याम सुन्दर के अलावा अधिकारी प्रवर्तन दल कर्नल जीएम खान और टीम के सदस्य मौजूद रहे।