Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लेखपालों व वकीलों के मध्य हुया संघर्ष रसूलाबाद में धीरे-धीरे उग्र रूप ले रहा

लेखपालों व वकीलों के मध्य हुया संघर्ष रसूलाबाद में धीरे-धीरे उग्र रूप ले रहा

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। कन्नौज व छिबरामऊ में लेखपालों व वकीलों के मध्य हुया संघर्ष रसूलाबाद में धीरे धीरे उग्र रूप धारण करता जा रहा है दोनो ही पक्ष एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर माहौल को विषैला करने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। आज शनिवार को इसी क्रम में रसूलाबाद तहसील मुख्यालय पर वकीलों के प्रदर्शन के चलते लेखपालो को अपना धरना दहशत के माहौल में तहसील भवन के अंदर वह भी पुलिस सुरक्षा में देना पड़ा। विवाद के चलते यहां तक कि जनता को अपने काम के लिए अंदर जाने के लिए पुलिस सबइंस्पेक्टर की अनुमति से 2 ही लोगो को अंदर जाने की अनुमति देते देखा गया। लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सन्तोष सिंह गौर के नेतृत्व में सैकड़ों वकीलों ने वकील भवन में बैठक के बाद पैदल जुलूस निकालकर कन्नौज व छिबरामऊ के वकीलों के पक्ष में नारेबाजी की।

https://www.youtube.com/watch?v=PJmMR_c4N0k&feature=youtu.be

जब तक वकीलों का यह प्रदर्शन चला लेखपाल बन्धु पुलिस सुरक्षा में रहे। वकीलों की मांग है दोषी लेखपालों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए जाए। उनका कहना है कि जब तक न्याय नही मिलेगा वकील भी हड़ताल पर रहेंगे। इधर लेखपाल भी दोषी वकीलों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर धरना दे रहे है। इन दोनों लोगों की हड़ताल से वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर वकीलों में भीष्म प्रताप सिंह, सुशील शुक्ला, रब्बानी खान, सुमित गौतम, सतेंद्र प्रकाश यादव, ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी, अर्जुन सिंह राजपूत, सर्वेश पाल, ब्रजेश त्रिपाठी ,सन्तोष सिंह गौर, बलराम सिंह चौहान, प्रदीप शर्मा, सुमित पाण्डेय, जयगोपाल राठौर, अन्नू सिंह, खुर्शीद आलम, सन्तोष तिवारी, अनिल यादव सहित सैकड़ों वकील बन्धु मौजूद थे।