Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » Uncategorized » अमित के गीतों की ऑडियो रिकार्डिंग कम्पलीट

अमित के गीतों की ऑडियो रिकार्डिंग कम्पलीट

मुंबई, मुकेश कुमार ऋषि वर्मा। नवोदित सिंगर अमित साहनी ने अपने गीतों की ऑडियो रिकार्डिंग एस. आर. स्टूडियो से कम्पलीट की। मधुर आवाज के धनी व यूपी-बिहार के युवा दिलों की धड़कन अमित साहनी मूल रुप से गोरखपुर के निवासी हैं और इस समय मुंबई में अपने कैरियर के लिए संघर्षरत हैं। इन्होंने गोरखपुर, चेन्नई और पुणे से अपनी शिक्षा को पूर्ण किया है। वहीं अब तक भोजपुरी व हिंदी के कई हिट गानों का रिकार्ड अमित अपने नाम कर चुके हैं।
उक्त ऑडियो अलबम में संगीत दिया है अमन श्लोक ने व गीत लिखें हैं शेखर मधुर और अशोक सिन्हा ने निर्माता दिनेश बसंत निषाद हैं और निर्देशक संजय आर निषाद।
अमित साहनी ने अपने ऑडियो अलबम के विषय में बताया कि यह अलबम धार्मिक गीतों का एक अनूठा संकलन है। हम जल्द ही अपनी टीम के साथ फिल्म निर्देशक संजय आर निषाद के निर्देशन में सभी गीतों की वीडियो शूट शुरू करने वाले हैं। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आपको बता दें कि अमित साहनी ने कुछ समय पहले एक भोजपुरी गाना अंतरा सिंह प्रियंका के साथ गाया था जो बहुत बडे स्तर पर वायरल हुआ था। कुल मिलाकर अमित साहनी मुंबई में अपने कैरियर के लिए संघर्षरत हैं।