Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आजाद व गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद

आजाद व गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद

हाथरस, जन सामना संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शहर कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद व राष्ट्र माता श्रीमती कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी अविनाश पचैरी की अध्यक्षता में मनायी गयी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ललतेश गुप्ता ने किया। सर्वप्रथम शहर कोषाध्यक्ष अमृत सिंह पौनियां व उपाध्यक्ष नारायण प्रसाद पिप्पल ने आजाद व कस्तूरबा गांधी के छविचित्रों पर माल्यार्पण किया व कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित किये। शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि अबुल कलाम आजाद महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी के साथ-साथ महान कवि, लेखक व पत्रकार थे। भारत की आजादी के बाद वे महत्वपूर्ण राजनीतिज्ञों में शुमार थे और महात्मा गांधी जी के सिद्धान्तों का समर्थन करते थे। वहीं श्रीमती कस्तूरबा गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पत्नी थीं। वहीं स्वयं स्वतंत्रता संग्राम सैनानी थीं और वह ‘बा’ के नाम से विख्यात थीं। भारत के स्वाधीनता आन्दोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में क्रपेन्द्र सिंह चैहान, आर.के. राजू, कपिल नरूला, मौ. शाकिब, संजय कप्तान, जितेन्द्र शर्मा, विजेन्द्र विजय सिंह, पन्नालाल, डा. रमन गुप्ता, संतोष उपाध्याय, जे.पी. पाण्डे, गिर्राज सिंह गहलौत, छीतरमल शर्मा, बौबी यादव, नवल नरूला, शिवम कौशिक, महेश बाबू गुप्ता आदि मौजूद थे।