Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर मिष्ठान वितरण

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर मिष्ठान वितरण

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। स्थानीय कचहरी परिसर में सपा से जुड़े युवा अधिवक्ताओं ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 81 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय सपा नेता मधुसूदन यादव के नेतृत्व में भारत सरकार के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। और उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए सभी साथियों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिला कर हर्ष व्यक्त किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से मधुसूदन यादव, धीरेन्द्र यादव, जीतू यादव, नरेन्द्र यादव, लालजी, बाल गोबिन्द शुक्ला, सिकंदर खान, पिन्टू सिंह, आदित्य यादव, बलवान यादव, आकिब, मटरू, सुखराम यादव, रवी यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।