Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हैदराबाद घटना के विरोध में आक्रोश जुलूस एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित

हैदराबाद घटना के विरोध में आक्रोश जुलूस एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित

कानपुर,  जन सामना संवाददाता। हैदराबाद में डॉक्टर बिटिया से सामूहिक दुष्कर्म और जिंदा जलाकर हत्या जैसे जघन्य अपराध पर आम जन मानस में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। हर कोई घटना की निंदा करते हुये अपना विरोध जता रहा है। इसी कड़ी में आज बुधवार को समाज सेविका दीप्ति सिंह व डॉo बिंदू सिंह के नेतृत्व में शिक्षक पार्क नवीन मार्केट परेड से भारत माता मूर्ति बड़ा चौराहा तक विशाल आक्रोश जुलूस निकाला गया और डॉ० प्रियंका रेड्डी की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें हजारों आक्रोशित महिलाओं ने हैदराबाद कांड की निंदा करते हुये दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की माँग की व विरोध प्रदर्शन किया और मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित करते हुये मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की शिक्षक पार्क से निकाले गये विशाल आक्रोश जुलूस में समाज सेविका दीप्ति सिंह एवं डॉo बिंदू सिंह के आवाह्न पर शहर की कई स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य व प्रबुद्धजनों के साथ हजारों की संख्या में महिलायें शामिल हुईं। आक्रोशित महिलाओं ने हैदराबाद में हुये डॉ० प्रियंका रेड्डी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या जैसी दिल दहला देने वाली घटना में दोषियों को फाँसी की सजा की माँग के साथ विरोध प्रदर्शन किया जिसमें महिलाओं के बीच भारी आक्रोश दिखाई दिया बैनर लिये, काली पट्टी बांधे सड़क पर हजारों की भीड़, हाँथों में तरह-तरह के स्लोगन लिखी तख्तियाँ लिये आक्रोश भरी आवाज … और एक स्वर में होने वाली नारेबाजी, इस चीज की गवाह थी कि अब नारी शक्ति का गुस्सा बर्दास्त के बाहर है। इस विशाल आक्रोश जुलूस में शामिल महिलायें एक स्वर में मौजूदा कानून में बदलाव करने या नया कानून बनाकर दोषियों को सजा-ए-मौत दिये जाने की माँग कर रही थीं।
इस दौरान दीप्ति सिंह ने कहा कि हैदराबाद में एक बेटी के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना से संपूर्ण भारत वर्ष में आक्रोश व्याप्त है। हम नारी शक्ति ऐसे जघन्य अपराधों को बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हैदराबाद की घटना ने दिल को झकझोर दिया, जिससे मन बहुत दुःखी है। हम महिला अपराध रोकने के लिये सख्त कानून बनाये जाने व दोषियों को मौत की सजा दी जाने की मांग करते हैं।
डॉo बिंदू सिंह ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के साथ हो रही ऐसी जघन्य अपराधों वाली घटनाओं पर दोषियों को सख्त से सख्त सजा और मौजूदा कानून में बदलाव की माँग के साथ हम महिलायें ऐसे जघन्य अपराध बर्दास्त न करने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी महिलाओं और बेटियों के साथ ऐसी घटनायें हो चुकी हैं लेकिन कोई सख्त सजा न मिलने के कारण दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनायें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आखिर कब होगा बलात्कार मुक्त भारत? उन्होंने कहा कि अब सब्र का बांध टूट चुका है, हम नारी शक्ति एक स्वर में ऐसे अपराधों की निंदा करते हैं और दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी सजा की माँग करते हैं। आक्रोश जुलूस में शामिल महिलाओं ने बड़ा चौराहा स्थित भारत माता मूर्ति परिसर में मोमबत्ती जलाकर शोक सभा की और पुष्प अर्पित करते हुये देश की बेटी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी की आत्मा को शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की इस मौके पर समाजसेविका दीप्ति सिंह (एडवोकेट), डॉo बिंदू सिंह, प्रियंका तिवारी, डॉo अनुपमा देशवाल, आभा निगम, स्नेह अग्निहोत्री, शोमिल शर्मा, दीप्ति शर्मा, प्रभा पाण्डेय, कविता सिंह, शिवि शुक्ला, डॉo प्रतिमा शर्मा, कृति त्रिपाठी महिलायें मौजूद रहीं।