Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक कार्यालय का उद्घाटन संपन्न

जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक कार्यालय का उद्घाटन संपन्न

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। मंडी समिति मार्केट में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि कानपुर मंडल अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह गौर व विशिष्ठ अतिथि जिलाध्यक्ष दर्पण भदौरिया द्वारा किया गया। इस मौके पर काफिले के साथ पहुंचे अवधेश नारायण सिंह गौर व जिला अध्यक्ष दर्पण भदौरिया का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में राजा भैया को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मिशन 2022 में एकजुट होने का आवाहन किया है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता संग्राम में जोर-शोर से लोगों ने हिस्सा लिया। उसी प्रकार देश में बढ़ती तमाम समस्याओं से लड़ने के लिए पार्टी में लोगों को आस्था दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए आपके क्षेत्र के युवा आलोक पांडे को पार्टी द्वारा क्षेत्र का नेतृत्व करता व सिपाही बनाया गया है। पार्टी कार्यालय खोलना बड़ी बात नहीं है बल्कि बड़ी बात तो यह है कि यह एक सेवा केंद्र के रूप में आपका एक जनता दरबार है। जहां हर पीड़ित शोषित के लिए बिना भेदभाव के समस्याओं का निदान किया जाएगा। जिसके लिए पूरी पार्टी सहयोग करेगी। कार्यक्रम में राजू तिवारी, वीरेशपांडे, बाबूराम संखवार, प्रकाश कुशवाहा, बलवीर सिंह, सोमेंद्र मुकेश कुमार, सलीम मोहम्मद सलमान, चंद्रवीर अंकित साहू, नत्थू साहू, मोहम्मद तौसीफ, अन्नू साहू, पप्पू पाल, चेतन यादव, सूर्य कुमार, मोहम्मद कैफ, राम कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।