Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा जिलाध्यक्ष का सम्मान समारोह सम्पन्न

भाजपा जिलाध्यक्ष का सम्मान समारोह सम्पन्न

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह आयोजित कर जिला अध्यक्ष को फूल माला से सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला का स्वागत कार्यक्रम घाटमपुर में आयोजित किया गया। स्वागत कार्यक्रम धर्मपुर बम्बा, पतारा, कुष्माण्डादेवी, मुख्य चौराहा से होते हुए सिद्धिविनायक जहानाबाद रोड में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा, कृष्ण मुरारी शुक्ला जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के साथ गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वेदव्रत सचान जिला उपाध्यक्ष श्री कृष्ण मिश्रा, जिला महामंत्री किसान मोर्चा उमेश द्विवेदी समन्वय घाटमपुर, दिनेश यादव जिला महामंत्री युवा मोर्चा, वीरेंद्र त्रिवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष नौरंगा ने 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा पार्टी में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी का काम ईमानदारी से करें हर कार्यकर्ता का मैं आभारी हूं जो इतना अच्छा स्वागत समारोह किया मैं सभी को धन्यवाद देता हूं।