Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अशोक सिंघल रैन बसेरा का शुभारंभ

अशोक सिंघल रैन बसेरा का शुभारंभ

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा पुरानी कलैक्टेªट में यात्रियों व पथिकों की सेवार्थ अशोक सिंघल रैन बसेरा का शुभारंभ एवं तुसली पूजन दिवस भगवान राम के छविचित्र एवं माता तुलसी के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण लायंस क्लब अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, उपजिलाधिकारी नीतिश कुमार सिंह, बासुदेव माहौर, मुकेश सूर्यवंशी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथि खाद्य निगम भारत सरकार के सदस्य डा. अविन शर्मा, हिन्दू जागरण मंच के प्रांत उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, जिला कार्याध्यक्ष मनोज सिसौदिया का अंग वस्त्र पहिना कर स्वागत किया।
उद्घाटनकर्ता उपजिलाधिकारी ने कहा कि रैन बसेरा एक पावन कार्य है जो कि सर्वधर्म समभाव पैदा करता है और प्रशंसनीय है। रैन बसेरा की सेवा के लिये दानदाताओं द्वारा कम्बल, चादरा, दरी एवं हीटर दान दिये। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी ने आभार प्रकट करते हुये कहा कि अधर्म पर धर्म की जय होती है। सेवा कार्य से मन हृदय पावन होता है। नर सेवा नारायण सेवा ही हमारा ध्येय है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह, नगराध्यक्ष मनोज वाष्र्णेय, नगर मंत्री रमेशचन्द, नगर संयोजक अंकित शर्मा, जिला समरसता प्रमुख महेश वर्मा, नगर उपाध्यक्ष प्रशान्त कुलश्रेष्ठ, जिला सहमंत्री नरेन्द्र सिंह, जिला सहसंयोजक सुरेन्द्र सिसौदिया, जिला संयोजक प्रशान्त मिश्र, नगर गौरक्षा प्रमुख गौरव अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष मदन गोपाल वाष्र्णेय, सोनू भारती, जिला सहसुरक्षा प्रमुख अमन राणा, नगर सम्पर्क प्रमुख सचिन अग्रवाल, लखन सूर्यवंशी, विपिन बागड़ी आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन जिला मंत्री कैलाश कूलवाल ने किया।