Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फुटपाथी दुकानदारों ने कैबिनेट मंत्री से लगाई न्याय की गुहार

फुटपाथी दुकानदारों ने कैबिनेट मंत्री से लगाई न्याय की गुहार

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। ग्राम स्योढ़ारी बाजार में गुमटी रखकर रोजी रोटी कमा रहे दुकानदारों ने कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता राम सिंह सज्जन दिलीप कुमार मनोज कुमार अमित सविता रिंकी गुप्ता अतर सिंह सचान मनोज नरेंद्र आलोक कुमार आदि ने कैबिनेट मंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोप लगाया है। कि हम सभी लोग स्योढ़ारी बाजार के पास अपनी दुकानें गुमटीओ में लगभग 10 वर्षों से चला रहे हैं। परंतु ग्राम प्रधान व उसके गुर्गे हम लोगों को आए दिन परेशान करते हैं। और हमारी दुकान हटवा कर स्वयं कब्जा करना चाहते हैं। प्रशासनिक मदद ना मिलने से पीड़ितों ने अपनी व्यथा शासन के पास भेजी है।