Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांगड़ा के राजीव डोगरा सुर साधक सम्मान से सम्मानित

कांगड़ा के राजीव डोगरा सुर साधक सम्मान से सम्मानित

हरियाणा, जन सामना ब्यूरो। मीन साहित्य संस्कृति मंच हरियाणा ने बसंत पंचमी पर आयोजित कार्यक्रम में राजीव डोगरा को उनकी प्रस्तुति के लिए सुर साधक् सम्मान से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान मंच की संस्थापका डॉक्टर मीना कुमारी सोलंकी के कर कमलों से प्राप्त हुआ। डॉ मीना ने राजीव को अवार्ड देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। राजीव डोगरा ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर ऐसा सम्मान पाकर उनको बेहद खुशी हुई। उन्होंने डॉ मीना का धन्यवाद किया। सम्मान मिलने पर उनके स्कूल के मुख्याध्यापक महेंद्र सिंह, रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी, कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवाल ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा राजीव को ढेरों शुभकामनाएं दी।