Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घायल महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

घायल महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत दिन मीरा चौराहा प्रदीप नगर के समीप घायल हालत में मिली महिला ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। जिसके शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया है।
थाना लाइनपार पुलिस को विगत दिन कुछ लोगो ने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र मीरा चौराहा प्रदीप नगर के समीप एक महिला घायल हालत में पडी है। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान होश आने पर महिला ने अपना नाम थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के कटरा मीरा बाल्मीक बस्ती निवासी 46 वर्षीय मिथलेश पत्नी महावीर बताया। जिसको यहाॅ लाकर फैका गया है। आज सुबह उपचार के दौरान महिला ने दम तोड दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया। पुलिस मामले की जाॅच पडताल कर रही है।