Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेप पीड़ित किशोरी के पिता की गोली मार कर हत्या

रेप पीड़ित किशोरी के पिता की गोली मार कर हत्या

हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए आईजी ने गठित की टीम
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के तिलकनगर में विगत रात्रि में एक व्यक्ति की पुरानी रंजिश के चलते गोलीमार कर हत्या पड़ोस के लोगो ने कर दी थी। उक्त घटना में आईजी आगरा ए सतीश गणेश ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस लापरवाही को देखते हुए दो थाना प्रभारियों के साथ एक चैकी प्रभारी को निलम्बित किया है। मृतक रेप पीड़ित किशोरी का पिता बताया गया। जिसको तीन दिन पूर्व हत्या की चेतावनी भी मिली थी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
थाना उत्तर क्षेत्र के तिलक नगर निवासी 50 वर्षीय राजीव पुत्र जगदीश प्रसाद की विगत रात्रि में पीठ में गोलीमार कर अज्ञात लोगो ने हत्या कर दी थी। मृतक के भाई बंटी ने बताया कि मृतक की पुत्री के साथ रेप करने वाले आरोपियों ने हत्या की है। विगत छः माह पूर्व राजीव की नाबालिग पुत्री के साथ कुछ लोगो ने शिकोहाबाद ले जाकर दुष्कर्म किया था। जहाॅ उक्त लोगो के खिलाफ अभियोग दर्ज भी कराया। उसके बाद विवाद होने पर थाना उत्तर में भी परिजनों ने तहरीर दी। पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनो थानों के प्रभारी निरीक्षक परिजनों को गुमराह करते रहे। उसके बाद आज यह घटना घटित हो गयी। हत्यारोपी खुले आम घुमते थे। लेकिन पुलिस की पकड़ से बाहर थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह में रखवाया। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी सचिन्द्र पटेल द्वारा थाना प्रभारी उत्तर, थाना प्रभारी शिकोहाबाद के साथ कोटला रोड निवासी चैकी प्रभारी को निलंबित किया है। राष्ट्रवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रोत्रिय ने पीड़िता के पिता की हत्या के बाद अब परिजनों को न्याय दिलाने के लिए ज्ञापन भी दिया।