Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत अवशेष धनराशि की सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं

सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत अवशेष धनराशि की सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों एवं सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारियों को यह दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपदों में बीआरसी एवं एनपीआरसी के बैंक खातों में विगत वर्षों की अप्रयुक्त/अवशेष धनराशि दिनांक 31 मार्च 2019 तक की सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं। विदित हो कि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपदों के ब्लॉक संसाधन केंद्रों एवं न्याय पंचायत संसाधन केंद्रों के बैंक खातों में विभिन्न मदों के अंतर्गत धनराशि प्रदान की जाती हैं। इसक्रम में संज्ञान में आया है कि जनपदों में बीआरसी एवं एनपीआरसी के बैंक खातों में विगत कई वर्षों की अप्रयुक्त/अवशेष धनराशि पड़ी हुई है। अतः सभी जनपदों से संबंधित समस्त ब्लॉक संसाधन केंद्र एवं न्याय पंचायत संसाधन केंद्र के बैंक खातों की धनराशि का संपूर्ण विवरण 25 फरवरी तक राज्य परियोजना  कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।