Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जैन मुनि वसुनंदी महाराज का नगर में हुआ मंगल प्रवेश

जैन मुनि वसुनंदी महाराज का नगर में हुआ मंगल प्रवेश

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। गुरुवार को जैनमुनि श्री श्री108 वसुनंदी महाराज का नगर में धूमधाम से मंगल प्रवेश हुआ। पचोखरा से चलकर आए महाराज जी का तहसील के सामने नगर के जैन समाज की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा कर व जयकारों के साथ स्वागत किया गया।
जैनमुनि वसुनंदी महाराज अभी तक पचोखरा में प्रवास कर रहे थे। गुरुवार को पचोखरा से चलकर टूंडला में उनका मंगल प्रवेश हुआ। उनको लेने के लिए जैन समाज के सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे तहसील के सामने पहुंच गए। जैसे ही जैनमुनि वसुनंदी महाराज का टूंडला सीमा में प्रवेश हुआ वैसे ही बैंडबाजों के साथ उनका महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहां से सभी महाराज के साथ एटा रोड स्थित जैन मंदिर पर पहुुंचे। महाराज के साथ चल रहीं महिलाएं हाथों में कलश आदि लेकर मंगलगीत गाते हुए चल रहीं थीं। संदीप जैन व पंकज जैन ने बताया कि जैनमुनि वसुनंदी महाराज इंदिरा नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रवास करेंगे। शुक्रवार को वसुनंदी महाराज सुबह छह बजे जिनालय वंदना करते हुए नगर के सभी जैन मंदिरों के दर्शन करेंगे। इसके उपरांत वह शिखर का शिलान्यास व चैबीसी का नवीनकरण करेंगे। इस दौरान अनिल जैन, राजेश जैन, राजू जैन, चंदू जैन, आशू जैन, गोपाल जैन, मुकुल जैन, नितिन जैन, गुंजन जैन, पवित्रा जैन, दीप्ती जैन, मनोज जैन, आकाश जैन, भोला जैन, विवेक जैन और चंद्रेश जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।