Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा युवा मोर्चा महानगर ने मनाया सांसद अनिल जैन का जन्मदिन

भाजपा युवा मोर्चा महानगर ने मनाया सांसद अनिल जैन का जन्मदिन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरियाणा एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ अनिल जैन का जन्म दिवस शिव शक्ति वृद्धा आश्रम जलेसर रोड पर दिव्यांगजनों को भोजन व मिष्ठान वितरण कर मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नानक चंद अग्रवाल ने कहा कि डा. अनिल जैन के जन्मदिवस अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा बड़ा ही नेक कार्य किया गया है। आश्रम में रह रहे हैं वृद्वजनों एवं दिव्यांगजनों कों भोजन कराकर बड़ा ही पुण्य का कार्य किया है। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि मैन उनके जन्म दिवस पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूॅ। महानगर अध्यक्ष भाजयुमो अंकित तिवारी ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री मनीष अग्रवाल, उल्लास गर्ग, विजय सिंह, दीपक गुप्ता, दीपक अग्रवाल, हेमंत मित्तल, गौरव शर्मा, नरेंद्र यादव, जॉनी यादव आदि मौजूद रहे।