Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोमल फाउंडेशन द्वारा बच्चों को मौलिक अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

कोमल फाउंडेशन द्वारा बच्चों को मौलिक अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कोमल फाउंडेशन द्वारा बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती रामबेटी सियाराम इंटर कॉलेज एवं आदर्श समाज इंटर कॉलेज दौलतपुर में किया गया। जिसमें बच्चों को मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि हमारे संवैधानिक चार मूल्य हैं न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता। इन सभी संवैधानिक मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही कहा कि हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। क्योंकि जागरूकता के अभाव में हम अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। हमारे देश के हर बच्चे का शिक्षा पाने का अधिकार है इसलिए अधिक से अधिक शिक्षा से जुड़े और शिक्षित होकर अपने देश व समाज का नाम रोशन करें। बालिकाये वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, 181, 112 के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विमलेश यादव, करुणेश शर्मा, ओपी यादव, रामवीर सिंह यादव, प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।