Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मानव विकास शिक्षा सेवा समिति द्वारा गरीब असहाय परिवार को भोजन वितरण

मानव विकास शिक्षा सेवा समिति द्वारा गरीब असहाय परिवार को भोजन वितरण

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कोरोना वायरस कि महामारी के समय बहुत सी संस्थाये समितियां गरीब असहाय लोगों की मदद करने में बड़-चढ़ के हिस्सा ले रही है। ऐसी स्थिति में मानव विकास शिक्षा सेवा समिति द्वारा कोरोना वायरस कि महामारी संकट के समय में बिनगवां सागरपुरी केडीए कालोनी आदि कई स्थानों में लगभग तीन सौ गरीब असहाय परिवार को भोजन वितरण कर रही है। संस्था का कहना आगे भी गरीब असहाय लोगों की मद्द करती रहेगी। समिति में सहयोगी टीम दिनेश कुमार प्रजापति, विनय त्रिपाठी, प्रेम नारायण प्रजापति, सूरज गुप्ता (हलवाई), आर पी प्रजापति, विनोद सिंह चंदेल, सुन्दर लाल प्रजापति आदि लोग मद्द कर रहे है।