Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » योगी के सीएम बनने पर जश्न

योगी के सीएम बनने पर जश्न

2017.03.20 07 ravijansaamnaहाथरस, नीरज चक्रपाणि। उ.प्र. में भाजपा की नई सरकार बनने व योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री व केशव प्रसाद मौर्य तथा डा. दिनेश शर्मा ने उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जश्न मनाया गया और आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। उ.प्र. में भाजपा सरकार के गठन पर आज भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा चावड गेट चैराहा पर जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की गई तथा जमकर जोशीली नारेबाजी करते हुए मिठाई बांटी गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उ.प्र. का अब सम्पूर्ण विकास होगा और सुशासन मिलेगा। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष संजय सक्सैना, शहराध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती प्रभा सिंह, मुद्रा सिंह जादौन, रामवती कुशवाहा, लीलावती पुण्ढीर, नन्दनी देवी, ऊषा देवी, राकेश शर्मा अनाडी, दिलीप चैधरी, सुनीता उपाध्याय, अशोक गोला आदि तमाम भाजपाई मौजूद थे।