Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » होर्डिंग, स्टीकर आदि के माध्यम से कोरोना वायरस के बचाव का किया जाये प्रचार प्रसार: डीएम

होर्डिंग, स्टीकर आदि के माध्यम से कोरोना वायरस के बचाव का किया जाये प्रचार प्रसार: डीएम

सार्वजनिक सेवायानों के चालकों को मास्क एवं ग्लब्स, हैण्ड सेनीटाइजर का किया जाये वितरण: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वर्तमान आपात स्थिति में सार्वजनिक वाहनों और सार्वजनिक स्थानों में कीटाणुशोधन गतिविधियों सहित कोविड-19 पर जागरूकता के साथ सड़क सुरक्षा पर प्रचार/जागरूकता के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि कोविड-19 पर जागरूकता के साथ सड़क सुरक्षा पर प्रचार/जागरूकता के लिए शासन द्वारा भेजी गयी राशि का सही प्रकार से उपयोग किया जाये। उन्होंने कहा कि जनपद को आवंटित राशि के उपभोग की कार्य-योजना समिति के सहमति के अनुसार किया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि बडी साइज की होर्डिंग, स्टीकर जिसमें सड़क सुरक्षा जागरूकता सम्बन्धी स्लोगन्स तथा कोविड-19 के बचाव आदि जानकारी को दर्शाया जाये आदि बनवाकर तहसील, ब्लाक, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल, मुख्य कस्बों, चैराहों आदि जगहों पर लगवाये तथा स्टीकर को सभी गाड़ियों में लगाया जाये जिससे की लोगों को जानकारी हो। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवायानों के चालकों को मास्क एवं ग्लब्स, हैण्ड सेनीटाइजर आदि पर्याप्त मात्रा में मंगवाकर वितरित किये जाये। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवायानों एवं अन्य जगह पर सेनेटाइजेशन हेतु मोटर संचालित स्प्रे मशीन तथा सोडियम हाइपोक्लोराइट का क्रय कर सेनेटाइजेशन का कार्य किया जाये। कोविड-19 की आपात स्थिति में सार्वजनिक सेवायाअनों में कीटाणुशोधन की कार्यवाही की जाये। इस मौके पर अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पाण्डेय, डीआईओएस अरविन्द कुमार द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय, डीडीएजी विनोद कुमार यादव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी उमाशंकर यादव, स्वास्थ्य विभाग से महेन्द्र जतारया आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।