Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम ने निवासियों की सुरक्षा के दृष्टिगत अशोक कुमार को नोडल अधिकारी किया नामित

डीएम ने निवासियों की सुरक्षा के दृष्टिगत अशोक कुमार को नोडल अधिकारी किया नामित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कोविड-19 कोरोना वायरस के चलते जनपद में आवासित अन्य प्रदेशों के निवासियों/विदेशी नागरिकों के भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा आदि सम्बन्धित कठिनाईयों के निराकरण हेतु जनपद स्तर पर जिला भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार 9455863800 को नोडल अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को निर्देशित किया है कि जनपद में आवासित अन्य प्रदेशों के निवासियों/विदेशियों के भोजन तथा सुरक्षा, चिकित्सा आदि के तहत सर्तकता के साथ पालन किया जाये तथा किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नही मिली चाहिए। नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जनपद में अन्य राज्य के निवासियों की संख्या 263 तथा जनपद में अन्य देश के नागरिकों की संख्या 27 है। उन्होने बताया कि स0रा0 अमेरिका से 1 नागरिक हैं। इसी प्रकार नेपाल 26, दिल्ली 1, उडीसा 17, उत्तराखण्ड 3, छत्तीसगढ़ 44, पं0 बंगाल 12, बिहार 133, मध्य प्रदेश 35, राजस्थान 5, झारखण्ड 13 तथा कुल 290 लोग जनपद में अवासित अन्य प्रदेशों व अन्य देश से है।