Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गेंहू विक्रय हेतु किसानों द्वारा ऑनलाइन पंजीयन कराने हेतु जनसेवा केन्द्र रहेंगे खुले: डीएम

गेंहू विक्रय हेतु किसानों द्वारा ऑनलाइन पंजीयन कराने हेतु जनसेवा केन्द्र रहेंगे खुले: डीएम

जन सेवा केन्द्रों का संचालन प्रातः 7ः00 से 11ः00 बजे के मध्य रहेगा: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। रबी विपणन वर्ष 2020-21 में केन्द्रीयकृत प्रणाली के अन्तर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत गेहूँ क्रय व्यवस्था हेतु नीति निर्धारण विषयक क्रय केन्द्रों पर गेहूँ की बिक्री हेतु कृषक को खाद्य विभाग के पोर्टल http://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। यह पंजीकरण कृषक द्वारा स्वयं अथवा जनसूचना केन्द्र के माध्यम से अथवा साइबर कैफे के माध्यम से कराया जा सकेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 के अन्तर्गत जनपद में लाॅकडाउन लागू है किन्तु जनपद में अनुमोदित गेहूँ क्रय केन्द्रों पर गेहूँ विक्रय हेतु किसानों द्वारा ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के दृष्टिगत शासन स्तर से जनसेवा केन्द्रों का संचालन कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। जिसके अन्तर्गत जनपद के जनसेवा केन्द्रों को निर्देशित करते हुए विधिवत संचालन सुनिश्चित कराया जाये जिससे किसानों को गेहूँ विक्रय हेतु पंजीयन आदि का कार्य कराने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जन सेवा केन्द्रों का संचालन प्रातः 7ः00 से 11ः00 बजे के मध्य ही किया जायेगा। जन सेवा केन्द्रों पर सैनेटाईजर, साबुन की व्यवस्था संचालक द्वारा की जायेगी। सभी सम्बन्धित अनिवार्य रूप से मास्क लगायेंगे Social Distancing का पूर्ण रूपेण पालन किया जायेगा। जन सेवा केन्द्र पर किसी भी लापरवाही/शिथिलता हेतु संचालक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।