Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर आयुक्त ने सैनिटाइजेशन कार्य का किया निरीक्षण

नगर आयुक्त ने सैनिटाइजेशन कार्य का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर आयुक्त विजय कुमार ने गुरूवार को शहर में हो रहे सैनीटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होने कर्मचारियों कोे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए सैनीटाइजेशन कार्य करने के निर्देश दिए।
गुरूवार को नगर आयुक्त विजय कुमार ने जलकल विभाग कार्यालय के बाहर खड़े वाहनों को सैनीटाइज कराया। इसके बाद जलेसर रोड चैराहा पर सैनेटाइजेशन टीम से जानकारी हासिल की। उन्होंने कर्मचारियों से सैनेटाइजेशन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इस महामारी के दौरान आप सभी लोगों द्वारा पूर्ण मेहनत के साथ शहर को कोविड-19 से बचाव हेतु प्रयास किये जा रहे है। इसके लिए आप सभी प्रशंसा के पात्र है। निगम का एक-एक कर्मचारी हमारे लिए बहुत ही महत्वूपर्ण है। सभी लोग सैनेटाइजेशन के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए पूरी सतकर्ता के साथ सैनीटाइजेशन कार्य करें। वही नगर आयुक्त ने जोनल सैनेट्री आफिसर को समस्त सफाई कर्मचारियों को पर्याप्त मात्रा में मास्क, ग्लब्स, सैनेटाइजर आदि सामान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।