Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आगरा से दवा आपूर्ति के लिए छह मेडीकल स्टोर्स अधिकृत

आगरा से दवा आपूर्ति के लिए छह मेडीकल स्टोर्स अधिकृत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। लॉकडाउन के दौरान डाक्टरों द्वारा लिखी गई कुछ दवाऐं मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिसकों लेकर जिलाधिकारी ने आगरा से दवा आपूर्ति के लिए रोस्टर प्रणाली के तहत छह मेडीकल स्टोर को अधिकृत किया। एक दिन पहले फोन द्वारा जानकारी देने पर दवा आगरा से मंगवाकर उपलब्ध कराई जायेगी।
डीएम चंद्र विजय सिंह ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए मरीजों को कुछ दवाएं मेडीकल स्टोर पर नहीं मिल रही थी। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने रोस्टर प्रणाली से शहर के छह मेडीकल स्टोर को अधीकृत किया है। इनके द्वारा लोगों एक दिन पहले फोन अथवा व्हाट्सअप नम्बर पर मेडीकल स्टोर स्वामी को दवा की जानकारी देनी होगी। इनके द्वारा आगरा से दवा मंगवाकर उपलब्ध कराई जायेगी।
इन मेडीकल स्टोर को किया अधिकृत
मंगलवार को मनोज मेडीकल स्टोर आगरा गेट, मो. 9837639604
बुधवार को कल्याणम मेडीकल पाॅइंट गांधी पार्क मो. 9412160001
गुरुवार को सेवार्थ संस्थान मो. 8868875274
शुक्रवार को मैसर्स जन कल्याण मेडीकोज विभव नगर मो. 9412164746
शनिवार को आशा मेडीकल स्टोर मो. 9897028603
रविवार को कटारा मेडीकल स्टोर्स नगला करन सिंह मो. 9012631615